Posts tagged McGrath Foundation

India V/s Australia: सिडनी का ग्राउंड गुलाबी क्यों हो गया था?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पिंक टेस्ट मैच के तीसरे दिन सिडनी का हरा-भरा ग्राउंड गुलाबी हो गया. स्तन कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए यहां क्रिकेट और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिला.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्राउंड पर गुलाबी साड़ी पहने कम-से-कम सौ महिलाएं मौजूद थीं, जो ब्रेस्ट स्क्रीनिंग और केयर के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए आईं थीं. ना सिर्फ औरतों बल्कि मर्दों ने भी गुलाबी पगड़ी, कमीज़ और टोपी पहनकर इस अभियान का समर्थन किया.

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी अपने दस्तानों और पैड पर भी गुलाबी रंग की पट्टी लगाई थी. उनके बैट पर भी गुलाबी रंग का स्टिकर लगा हुआ था. न्यू साउथ वेल्स स्थित कैंसर इंस्टीट्यूट के मुताबिक भारत और श्रीलंकाई मूल की 50 से 74 साल की महिलाएं ब्रेस्ट स्क्रीनिंग कराने के मामले में सबसे पीछे हैं.

Continue reading →